खांसी में हल्दी का प्रयोग कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:35

खांसी दूर करने में बहुत फायदेमंद है हल्दी, इस तरह करें इस्तेमाल

Turmeric For Cough: खांसी की समस्या दूर करने में हल्दी का प्रयोग बहुत फायदेमंद है, बस आपको सही तरीके से इसका प्रयोग करना है, जानें प्रयोग का तरीका।

Turmeric For Cough In Hindi: सर्दी-खांसी, जुकाम कुछ ऐसी आम समस्याएं हैं जिनका लोग आए दिन सामना करते हैं। खासकर मौसम बदलने पर ये समस्याएं लोगों ज्यादा परेशान करती है। लेकिन इसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। खांसी के कारण तो लोगों का खांस-खांस कर बुरा हाल हो जाता है। लोग आमतौर पर इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर से दवाएं लेते हैं, इससे समस्या में आराम तो मिलता है लेकिन गले की खराश और खांसी में धीरे-धीरे ही छुटकारा मिलता है, इससे छुटकारा पाने को कोई इंस्टेंट तरीका नहीं है। वहीं, अगर आप अधिक दवाओं और कफ सिरप का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि खांसी से जल्द राहत पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आप खांसी की समस्या में जल्द आराम पा सकते हैं। जिनका मेडिकल साइंस भी समर्थन करती है। खांसी से छुटकारा दिलाने के ऐसे ही एक आम घरेलू नुस्खा है हल्दी का प्रयोग। हल्दी आपको खांसी की समस्या में जल्द राहत प्रदान करने में मदद कर सकती है। बस आपको इसका सही तरीके से सेवन करना है।
खांसी में हल्दी के फायदे क्या होते हैं?
आयुर्वेद में हल्दी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी में करक्यूमिन यौगिक होते हैं, साथ ही इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा यह एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होती है। जिससे यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने में बहुत लाभकारी है। यह गले से लेकर, छाती और फेफड़ों आदि में सूजन को कम करने में मदद करती है। साथ ही गले की खराश और दर्द से छुटकारा दिलाती है। खांसी के साथ बलगम आने की समस्या भी दूर करने में भी लाभकारी है। इसे सांस संबंधी समस्याओं, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

खांसी में हल्दी का प्रयोग कैसे करें?
खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप एक चम्मच शहद में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर, इसका दिन में 2-3 बार सेवन कर सकते हैं। अगर आप इस मिश्रण में काली मिर्च पाउडर मिलाकर या साथ में 2-3 काली मिर्च भी चबाते हैं, तो आपको खांसी की समस्या में जल्द आराम मिलेगा।

इसके अलावा आप गर्म दूध में हल्दी और काली मिर्च उबालकर, शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं, ऐसा आप रात में सोने से पहले करें। लेकिन अगर आपको जुकाम या सर्दी भी है तो आपको आपको पानी में हल्दी, काली मिर्च उबालकर, इसमें शहद मिलाकर पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो अपनी हर्बल चाय में हल्दी, काली मिर्च और शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। दिन में 2-3 बार पीने से बहुत लाभ मिलेगा।

इस तरह हल्दी का खांसी में प्रयोग करने से आपको खांसी में जल्द आराम मिल सकता है, लेकिन यह कोई मेडिकल चिकित्सा का विकल्प नहीं है। आप डॉक्टर द्वारा सुझाए उपचार के साथ जल्द आराम के लिए इस नुस्खे को भी फॉलो कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info